मैनपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह में सितारों की एंट्री – ज्योत्सना ताम्रकार और आकाश सोनी होंगे विशेष आकर्षण
इतेश सोनी, गरियाबंद।
मैनपुर में 19 मई को आयोजित होने जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह में इस बार छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सितारे भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार और लोकप्रिय अभिनेता आकाश सोनी इस विशेष अभियान में उपस्थित रहेंगे और आमजन को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में इन कलाकारों की मौजूदगी से जहां युवाओं में उत्साह देखने को मिलेगा, वहीं यह अभियान जन-जन तक अधिक प्रभावी तरीके से पहुंच सकेगा। आयोजन के तहत बाइक रैली, चित्रकला प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
कलाकारों ने जताया आभार
इस अभियान में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए
अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ने कहा,
“मैं मैनपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस सामाजिक अभियान का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। सड़क सुरक्षा जैसे विषय पर लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।”

वहीं अभिनेता आकाश सोनी ने कहा,
“यह केवल कार्यक्रम नहीं, एक सामाजिक जिम्मेदारी है। मैं मैनपुर के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें।”
दोनों कलाकारों ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विकास पाटले व गरियाबंद पुलिस प्रशासन का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया।

पुलिस प्रशासन की अपील
एसडीओपी विकास पाटले ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाएं। साथ ही यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा।
