June 22, 2026

जगदलपुर के 04 परीक्षा केन्द्रों में 27 अप्रैल को होगी व्यापमं की उप अभियंता भर्ती परीक्षा

230425

जगदलपुर के 04 परीक्षा केन्द्रों में 27 अप्रैल को होगी व्यापमं की उप अभियंता भर्ती परीक्षा

जगदलपुर 23 अप्रैल 2025, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 अपै्रल 2025 को उप अभियंता सिविल तथा उप अभियंता विद्युत एवं यांत्रिकी भर्ती परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जगदलपुर के 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। जिसके तहत केन्द्र क्रमांक 1701 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 1702 शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर 03 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 1703 शासकीय दन्तेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय शांति नगर जगदलपुर और केन्द्र क्रमांक 1704 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक जगदलपुर परीक्षा केन्द्रों पर उक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उपरोक्त परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मायानन्द चन्द्रा मोबाइल नंबर 99267-59295 को नोडल अधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे मोबाइल नंबर 78984-78891 को सहायक नोडल अधिकारी और प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 98274-91253 को समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 70009-74126 को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

You may have missed