April 21, 2026

अमेज़न ने 2024 में दुनिया भर में 15 मिलियन से अधिक नकली उत्पादों को जब्त कर किया नष्ट

270325

अमेज़न ने 2024 में दुनिया भर में 15 मिलियन से अधिक नकली उत्पादों को जब्त कर किया नष्ट

नई दिल्ली,अमेज़न ने 2024 में दुनिया भर में 15 मिलियन से अधिक नकली उत्पादों की पहचान, जब्ती और नष्ट कर दी। कंपनी ने अपनी 2024 ब्रांड प्रोटेक्शन रिपोर्ट report में बताया कि यह कदम ग्राहकों, ब्रांडों और विक्रेताओं को नकली उत्पादों से बचाने के लिए उठाया गया।

अमेज़न ने 2020 में “काउंटरफिट क्राइम्स यूनिट” शुरू की थी, जिसने अब तक 24,000 से अधिक दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इसके अलावा, कंपनी ने 2.5 बिलियन से अधिक उत्पादों को अमेज़न के ट्रांसपेरेंसी प्रोग्राम के तहत प्रमाणित किया है। भारत में भी अमेज़न ने अपनी ब्रांड रजिस्ट्री और प्रोजेक्ट ज़ीरो जैसी पहलें लागू की हैं, ताकि नकली उत्पादों पर काबू पाया जा सके।