April 21, 2026

धर्म, संस्कृति और सेवा का संगम ही वह आधार है, जो एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है: बृजमोहन अग्रवाल

260325

धर्म, संस्कृति और सेवा का संगम ही वह आधार है, जो एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर,लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज धर्म, संस्कृति और सेवा का संगम ही वह आधार है, जो एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। हमें अपने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देने पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे सही दिशा में अग्रसर हों और देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज कहा कि धर्म, संस्कृति और सेवा का संगम ही एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ संस्कार देना भी जरूरी है, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ें और देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को सही मार्गदर्शन देने पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश जरूरी है। इससे वे नैतिक रूप से सशक्त बनेंगे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति हमारे समाज की रीढ़ हैं, जो हमें अपने मूल्यों से जोड़े रखते हैं।

समाज में सेवा भाव के माध्यम से हम आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे देश और समाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति को अपनाने की बजाय हमें अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करना चाहिए। इसके लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और अपनी नई पीढ़ी को भारतीय मूल्यों और संस्कारों से अवगत कराना होगा।