राहुल साहू को ‘बेस्ट प्रमोटर चिन्हारी’ अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड शो में मिला सम्मान
इतेश सोनी रायपुर। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित ‘चिन्हारी फिल्मफेयर अवार्ड शो’ में राहुल साहू को ‘बेस्ट प्रमोटर चिन्हारी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।
रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ फिल्म जगत के कई बड़े नाम शामिल हुए। राहुल साहू को यह सम्मान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध निर्देशक सतीश जैन और निर्माता मोहन सुंदरानी के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू, पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा, और राज्य के कई प्रतिष्ठित कलाकार व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद राहुल साहू ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वह आगे भी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहेंगे। अवार्ड मिलने के बाद उनके समर्थकों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी।
