June 15, 2026

चिकन बिरयानी रेसिपी

180225

चिकन बिरयानी रेसिपी

चिकन बिरयानी रेसिपी, इफ्तार का भोजन काफी भव्य होता है इसमें रमजान के कुछ खास व्यंजन भी होते हैं। शाम को कई सारे पकवान बनते हैं जिनसे इफ्तार किया जाता है, इन्ही में से एक खास व्यंजन है ईरानी चिकन बिरयानी।

सामग्री – एक किलो चिकन – आधा किलो चावल (आधे पके हुए) – पांच आलू (टुकड़ों में कटा हुआ) – आधा किलो प्याज (बारीक कटा हुआ) – एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर – एक कटोरी बादाम – एक कटोरी काजू – सात-आठ हरी मिर्च

– डेढ़ छोटा चम्मच केसर – एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर – एक बड़ा चम्मच केवड़ा जल – दो बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट – पांच बड़ा चम्मच नींबू का रस – घी जरूरत के अनुसार – तेल जरूरत के अनुसार – नमक स्वादानुसार

विधि – सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें।

– तेल के गरम होते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक तल लें ।

– प्याज के भुनते ही इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें।

– अब बारी-बारी कर काजू, बादाम और आलू भूनकर एक प्लेट में निकालकर रख लें।

– अब थोड़ा और तेल डालकर चिकन भी भूनें।

– चिकन के हल्का भुनते ही थोड़ी सी तली हुई प्याज , जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, केसर , लाल मिर्च पाउडर, हरी इलायची पाउडर, हरी मिर्च और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स करें।

– अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर मिलाएं।

– अब पानी डालकर ढककर 15-20 मिनट तक पकाएं।

– दूसरी ओर धीमी आंच में एक दूसरे पैन में पहले चावल की एक परत बनाएं।

– दूसरी परत में चिकन रखें।

– चिकन के ऊपर तीसरी परत में फिर से चावल रखें।

– ऊपर से काजू, बादाम, केसर, तली हुई प्याज और केवड़ा जल डालें।

– अब पैन को अच्छे से टाइट से बंद कर लगभग 20 मिनट तक पकाएं।

– तय समय के बाद आंच बंद कर दें। तैयार है ईरानी चिकन बिरयानी। रायते के साथ सर्व करें।

 

You may have missed