April 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर ने 26 जनवरी के अवसर पर किया ध्वजारोहण

IMG_20250126_165437

इतेश सोनी गरियाबंद मैनपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर ने उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के करकमलों से हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जन-गण-मन का सामूहिक गान किया गया। इस दौरान समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के माहौल में कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए संकल्प लिया गया। अध्यक्ष संतोष यादव ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “यह दिन हमें अपने संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। हमें मिलकर देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।”

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

You may have missed